विज्ञान भारती कक्षा 6 अध्याय 12 गति CLASS 6 VIGYAN BHARATI CHAPTER 12 Gati Class 6 UP Board Solutions Class 6 Science Chapter 12

विज्ञान भारती कक्षा 6 अध्याय 12 गति CLASS 6 VIGYAN BHARATI CHAPTER 12 Gati Class 6 UP Board Solutions Class 6 Science Chapter 12

अभ्यास प्रश्न

1.सही विकल्प पर अपनी अभ्यास पुस्तिका में लिखिए-

(क) निम्नलिखित में गतिशील वस्तु चुनिये-

(i) मेज

(ii) टी.वी

(iii) उड़ता पक्षी

(iv) अलमारी

उत्तर विकल्प (iii) उड़ता पक्षी

(ख) किसकी गति रेखीय गति नहीं है-

(i) पंखा

(ii) दौड़ता धावक

(iii) चलती कार

(iv) उड़ता वायुयान

उत्तर विकल्प (i) पंखा

(ग) घड़ी के पेंडुलम की गति उदाहरण है-

(i) सरल रेखीय गति

(ii)  दोलन गति 

(ii) घूर्णन गति

(iv) वृत्तीय गति

उत्तर विकल्प (ii)  दोलन गति

(घ) चाल का (SI) मात्रक होता है- 

(i) मीटर/घंटा

(ii) सेंटीमीटर/मिनट

(iii) मीटर/सेकंड

(iv) मीटर X सेकंड

उत्तर विकल्प (iii) मीटर/सेकंड

2. स्तंभ (क) के कथनों का मिलान स्तंभ (ख) के कथनों से कीजिए-

उत्तर

स्तंभ (क)  स्तंभ (ख)
(क) कार की गति सरल रेखीय गति
(ख) पंखे के प्लेट की गति वृत्तीय गति
(ग) झूले की गति दोलन गति
(घ) लट्टू की गति घूर्णन गति

3. निम्नलिखित कथनों में सही के सामने सही () और गलत के सामने गलत (X) अपनी अभ्यास पुस्तिका में लिखिए

क) कुम्हार के चाक में घूर्णन गति होती है।  ()

ख) किसी वस्तु द्वारा तय रास्ते की लंबाई विस्थापन कहलाती है।  (X)

ग) घड़ी के पेंडुलम की गति, सरल रेखीय गति होती है।   (X)

घ) गतिशील वस्तु समय के साथ अपनी स्थिति बदलती है। ()

4. किसी वस्तु के विराम और गतिशील अवस्था में अंतर स्पष्ट कीजिए।

उत्तर

यदि समय के साथ वस्तु की स्थिति में परिवर्तन ना हो तो वस्तु विराम अवस्था में होती है और यदि समय के साथ वस्तु की स्थिति में परिवर्तन हो तो वस्तु गतिशील अवस्था में होती है।

5. कोई कार चित्र अनुसार बिंदु A  से बिंदु B तथा C  होते हुए बिंदु D पर 2 घंटे में पहुंचती है। कार द्वारा चली गई दूरी, विस्थापन, चाल तथा वेग ज्ञात कीजिए।

हल-

कार द्वारा चली गई दूरी-

   दूरी = AB + BC + CD

= 2 किमी + 4 किमी + 5 किमी

= 11 किमी

विस्थापन = D से A के बीच की दूरी

= 5 किमी

    चाल = दूरी/समय

= 11/2

= 5.5 किमी/घंटा

     वेग = विस्थापन/समय

= 5/2

= 2.5 किमी/घंटा

6.) कोई कार 360 किलोमीटर की दूरी 6 घंटे में तय करती है उसकी औसत चाल किलोमीटर/घंटे तथा मीटर/सेकंड में क्या होगी?

हल

(औसत चाल = कुल चली गयी दूरीकुल लगा समय)

औसत चाल किलोमीटर/घंटा में-

औसत चाल = 360/6

= 60 किलोमीटर/घंटा

औसत चाल मीटर/सेकंड में-

(1 किमी = 1000 मीटर तथा 1 घंटा = 3600 सेकण्ड)

औसत चाल = 360×1000/6×3600

= 100/6

= 16.67 मीटर/सेकंड

7.) 10 मीटर/सेकंड के वेग से चलने वाली वस्तु 5 सेकंड में कितना विस्थापित हो जाएगी।

हल

     वेग = विस्थापन/समय

विस्थापन = वेग×समय

= 10×5

=  50 मीटर

वस्तु 50 मीटर विस्थापित होगी।

8.) 20 मीटर/सेकंड की चाल से चलने वाली वस्तु 120 मीटर का रास्ता कितने समय में तय करेगी?

हल-

चाल = दूरी/समय

समय = दूरी/चाल

= 120/20

= 6 सेकण्ड

9.) दी गई सारणी से समय-दूरी ग्राफ खींचिए।

10.) यदि 5 मील = 8 किलोमीटर तो निम्नलिखित को मीटर/सेकंड में परिवर्तित कीजिए।

(i)  1 किमी /घंटा

हल

 1 किमी/घंटा = 1000मीटर/3600सेकंड

=   10मीटर /36सेकंड

=    5 मीटर /18 सेकंड

=    0.277 मीटर/सेकंड

(ii) 1 मील/घंटा

हल

चूंकि 5 मील = 8 किलोमीटर

इसलिए 1 मील = 8/5 किलोमीटर

(किलोमीटर को मीटर में बदलने पर)

1 मील = 8×1000/5

1 मील   = 1600 मीटर

1 मील/घंटा  = 1600मीटर / 3600सेकण्ड

= 16मीटर / 36सेकण्ड

= 4मीटर / 9सेकण्ड

= 0.44 मीटर/सेकंड

11.) दिए गए समय दूरी ग्राफ में ज्ञात कीजिए-

(i) 3 सेकंड बाद वस्तु की प्रारंभिक बिंदु से दूरी।

उत्तर– 8  मीटर

(ii) कब से कब तक वस्तु विराम अवस्था में रही।

उत्तर– 3 से 5 सेकंड के बीच तक वस्तु विराम अवस्था में रही।

(iii) 7 सेकंड में वस्तु द्वारा कुल चली गई दूरी।

उत्तर- 14 मीटर

विज्ञान भारती कक्षा 6 अध्याय 12 गति CLASS 6 VIGYAN BHARATI CHAPTER 12 Gati Class 6 UP Board Solutions Class 6 Science Chapter 12