डायनासोर dinosaur in hindi | क्या डायनासोर की क्लोनिंग संभव है?

डायनासोर dinosaur in hindi | क्या डायनासोर की क्लोनिंग संभव है? हमने बहुत सी हॉलीवुड की मूवीस देखी है जो डायनासोर पर आधारित है क्या वास्तव में उनमें जो दिखाया गया है सच हो सकता है आइए समझते हैं कौन थे डायनासोर और कैसे अंत हुआ डायनासोर के युग का…।

डायनासोर कौन थे – dinosaur in hindi

  • कुछ डायनासोर की पूंछ 45 मीटर तक लंबी थी. इस पूछ की सहायता से डायनासोर भागते समय संतुलन बनाते थे.
  • बोलीविया में Cretaceous Park के अन्दर एक छूना पत्थर की चट्टान पर डायनासोर के 5000 से भी ज्यादा फुटप्रिंट पाए गए हैं. जो लगभग 6.8 करोड़ साल पुराने हैं.
  • वैज्ञानिकों के अनुसार डायनासोर के सबसे बेहतर जीवाश्म नदी के किनारों के आस-पास से मिले हैं.

डायनासोर पृथ्वी से विलुप्त कैसे हो गए? (Reason for Dinosaur Extinction Explained in Hindi)

लगभग 6.5 करोड़ साल पहले कुछ रहस्यमय कारणों से डायनासोर पृथ्वी से ग़ायब हो गए. जिस समय डायनासोर पृथ्वी से विलुप्त हुए उसी समय में और भी बहुत सारी प्रजातियाँ उनके साथ ख़त्म हो गयी थी.

डायनासोर के विलुप्त होने को लेकर अनेकों कारण और थ्योरी बताई जाती हैं, जैसे कि कई सारे ज्वालामुखी का विस्फोट, भूकंप या फिर किसी उल्कापिंड का धरती से टकरा जाना.

कुछ वैज्ञानिक खोजों के अनुसार लगभग 6.5 करोड़ साल पहले एक विशालकाय उल्कापिंड 180 ट्रिलियन के फाॅर्स के साथ पृथ्वी से टकराया जिससे बहुत तेज भूकंप की स्थिति बन गयी. उस भूकंप की वजह से पानी और रोशनी की कमी हो गई, जिससे पृथ्वी पर रहने वाले ज्यादातर बड़े जीव पूरी तरह से ख़त्म हो गए.

क्या डायनासोर की क्लोनिंग संभव है?

डायनासोर की क्लोनिंग करना असंभव नहीं है, लेकिन इसके लिए उनके डीएनए की जरुरत पड़ेगी. डीएनए केवल ज्यादा से ज्यादा 20 लाख साल तक ही संरंक्षित रह पाते हैं. इस समय हमारे पास डायनासोर की क्लोनिंग करने लायक DNA उपलब्ध नहीं है. दुनियाभर के वैज्ञानिक इसके लिए प्रयासरत हैं.