Mission Shakti-मिशन शक्ति

What is Mission Shakti-मिशन शक्ति

Meena manch activities

महिलाओं एवं बालिकाओं को स्वावलंबी बनाने, विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों तथा महत्वपूर्ण क्षेत्रों में महिलाओं की सहभागिता एवं सुरक्षा को महत्व एवं प्राथमिकता देने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मिशन शक्ति (Mission Shakti) का विशेष अभियान एवं कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।

मिशन शक्ति (Mission Shakti) के इस कार्यक्रम में सरकार द्वारा महिलाओं, बालिकाओं व बच्चों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के संदर्भ में एक व्यापक कार्ययोजना बनाई गई है। शारदीय से वासंतिक नवरात्र के बीच (17 अक्तूबर से अप्रैल 2021 तक कुल 180 दिन) तक मिशन शक्ति अभियान का संचालन किया जाएगा।

  • अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

  • 50 Best Quotes On Women’s Day

  • Mission Shakti-मिशन शक्ति

  • मीना मंच | MEENA MANCH UNICEF

मिशन शक्ति का साप्ताहिक विशेष अभियान-

इस नवरात्र की शुभ तिथियों 17 से 25 अक्टूबर के मध्य उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मिशन शक्ति विशेष अभियान का क्रियान्वयन किया जाएगा। मिशन शक्ति के अंतर्गत 9 दिन अलग-अलग विषय वस्तु पर प्रचार प्रसार किया जाना है। प्रत्येक दिवस की एक विशेष थीम निश्चित की गयी है जिस पर व्यापक प्रचार-प्रसार, जन सहभागिता से जुड़े विभिन्न आयोजन किये जायेंगे। विशेष अभियान ‘मिशन शक्ति’ का शुभारंभ नवरात्रि के पहले दिन यानी आज से होने जा रहा है। यह अभियान 25 अक्तूबर तक चलेगा। आगामी अप्रैल तक हर महीने यह अभियान एक-एक सप्ताह के लिए चलाया जाएगा।

बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा इस सन्दर्भ में विशेष निर्देश निर्गत किये गये हैं। मिशन प्रेरणा वेबसाइट पर मिशन शक्ति के साप्ताहिक कार्यक्रमों से सम्बन्धित विषय वस्तु पर आधारित पाठ्य सामग्री तथा फिल्म मौजूद है जिसका लिंक विद्यालयों व अधिकारियों के व्हाट्स-एप ग्रुप पर प्रतिदिन भेजे जायेंगे। विभाग द्वारा लिंक पर उपलब्ध पाठ्य सामग्री एवं फिल्म को देखने और अधिक से अधिक अध्यापकों अभिभावकों व बच्चों के साथ शेयर करने तथा उन्हें साहित्य पढ़ने एवं फिल्म देखने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिये गये हैं।

मिशन शक्ति के अन्तर्गत तिथिवार थीम एवं सम्बन्धित विषयों पर सन्दर्भ सामग्री-

इस अभियान के अन्तर्गत सरकार द्वारा 17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक प्रत्येक तिथि के लिए एक थीम निर्धारित की गयी है, जिस पर सम्बन्धित विभागों द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार एवं कार्यक्र्म किए जायेंगे। इस क्रम में बेसिक शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण वेबसाइट मिशन प्रेरणा पर तिथिवार थीम एवं उससे सम्बन्धित सामग्री सन्दर्भ के लिए उपलब्ध करायी गयी है जो निम्नवत है-

17 अक्टूबर: हेल्पलाइन नंबर

Women helpline Number
Mission Shakti Women Helpline number
Komal-A Film

18 अक्टूबर: सुरक्षा एवं संरक्षा

19 अक्टूबर: पॉक्सो
POCSO-Document

Khushi: A Video

20 अक्टूबर: मौलिक अधिकार
Fundamental Rights

Rajkumari: A Video

21 अक्टूबर: घरेलू हिंसा

22 अक्टूबर: स्वास्थ्य एवं सुरक्षा
Health and Hygiene

Paheli Ki Saheli: A Video Mission Shakti

23 अक्टूबर: लैंगिक समानता
Gender Equality

Mera Hero: A Video

24 अक्टूबर: आत्म सुरक्षा
Constitutional Rights
Self Defence

25 अक्टूबर: बाल अधिकार
Fundamental Rights for Children

Khilauna: A Video

 

मिशन शक्ति अभियान के मुख्य बिंदु

नाम मिशन शक्ति अभियान
कहाँ शुरू हुआ उत्तरप्रदेश
किसने शुरू किया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
कब शुरू हुआ अक्टूबर 2020
लाभार्थी प्रदेश की बेटियां महिलायें
कारण महिलाओं की सुरक्षा के लिए
विभाग महिला कल्याण एवं बाल विकास
कुल चरण तीन
Mission Shakti

मिशन शक्ति अभियान (mission Shakti Yojana)की विशेषताएं

  • मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं के खिलाफ हुए अपराध के जो भी केस कोर्ट में जायेंगें उन्हें फ़ास्ट ट्रैक के तहत जल्द जल्द से उसकी सुनवाई की जाएगी.
  • बलात्कार के केस को तो सबसे पहले प्राथमिकता दी जाएगी, और उन्हें अपराधियों को कड़ी से कड़ी कठोर सजा दी जाएगी. सरकार ने यह भी कहा है बलात्कारीयों को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ा जायेगा, न ही उनके प्रति कोई नरमी बरती जाएगी.
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह भी बताया है कि अब से उत्तरप्रदेश पुलिस फ़ोर्स में 20 प्रतिशत सीट महिलाओं के लिए आरक्षित की जा रही है, इसमें बेटियों की भर्तीयां कर राज्य में सभी बेटियों को इसके लिए उत्साहित किया जायेगा.
  • मिशन शक्ति अभियान से राज्य एवं देश के अलग-अलग कई विभाग को भी जोड़ा जायेगा जिसमें अभी 24 विभाग चुने गए है, जो सरकारी या स्थानीय या अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सामाजिक संघटन होंगें.
  • महिलाओं के विरुध्य जो भी अपराधी होगा, उसका अपराध साबित हो जाने के बाद उसकी तस्वीर को जगह-जगह चौराहे पर लगाया जाता है, ताकि सभी को पता चले कि अपराधी कौन है और बाकि लोग भी इससे सबक लेकर ऐसा काम करने की सोचे भी न.
  • योजना में जगह जगह पुलिस मनचले और शोहदों की धरपकड़ कर उन्हें कड़ी सजा देगी.
  • सरकार ने यह भी कहा है कि उत्तरप्रदेश के सभी पुलिस थाने में महिलाओं के लिए एक अलग से कमरे में हेल्पडेस्क होगा, जहाँ महिलाओं से पूछताछ के लिए अधिकारी और सिपाही भी महिला होगी.
  • उत्तरप्रदेश सरकार ने कहा है कि अब राज्य सरकार इस तरह के अपराध को बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी. महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वाले अपराधियों के लिए उत्तरप्रदेश की भूमि पर कोई जगह नहीं है.
  • राज्य सरकार ने राज्य के सभी जिलों, ग्राम पंचायत को अभियान के क्रियान्वन को लेकर आदेश दे दिए है. राज्य सरकार सभी जिलों से समय समय पर जानकारी भी लेगी, कि किस जिले इसका कितना काम हुआ है.