25 जनवरी को National Tourism Day in Hindi मनाया जाता है। भारत देश का विशाल इतिहास तथा यहां की भौगोलिक एवं सांस्कृतिक विविधता इस देश को लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक बनाती है, यह देश क्रूज, सांस्कृतिक विरासत, ग्रामीण, खेल, पर्यावरण तथा अन्य तमाम पर्यटन के प्रारूपों को पेश करता है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय स्तर की नीतियां पर्यटन मंत्रालय द्वारा निर्मित एवं संचालित की जाती है।
राष्ट्रीय पर्यटन दिवस :- Rashtriya Paryatan Divas in hindi
Contents
- 0.1 राष्ट्रीय पर्यटन दिवस :- Rashtriya Paryatan Divas in hindi
- 0.2 पर्यटन दिवस का उद्देश्य
- 0.3 पर्यटन दिवस का इतिहास
- 0.4 भारत में पर्यटन क्षेत्र से संबंधित प्रमुख चुनौतियाँ
- 0.5 भारत में पर्यटन से संबंधित हाल की प्रमुख पहलें
- 0.6 भारत में पर्यटन क्षेत्र की स्थिति
- 1 F&Q
- 1.0.0.1 भारत में पर्यटन दिवस कब मनाया जाता है?
- 1.0.0.2 भारत का पर्यटन लोगो क्या है?
- 1.0.0.3 राष्ट्रीय पर्यटन में क्या शामिल है?
- 1.0.0.4 भारत का सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव कौन सा है?
- 1.0.0.5 भारत की अर्थव्यवस्था में पर्यटन का क्या महत्व है?
- 1.0.0.6 rashtriya paryatan divas theme
- 1.0.0.7 Rashtriya paryatan divas kab manaya jata hai
राष्ट्रीय पर्यटन दिवस | Rashtriya Paryatan Divas in hindi | National Tourism Day in Hindi 2026 | राष्ट्रीय पर्यटन दिन
पर्यटन दिवस का उद्देश्य
बता दें कि इस दिन को राष्ट्रीय स्तर पर मनाने का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य है। राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मनाने की शुरुआत लोगों को पर्यटन का महत्व और भारतीय अर्थव्यवस्था में इसकी भूमिका के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से हुई थी। वैश्विक समुदायों के बीच पर्यटन और इसके सामाजिक, राजनीतिक, वित्तीय और सांस्कृतिक मूल्य के महत्व को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिवस मनाया जाता है।
पर्यटन दिवस का इतिहास
साल 1948 में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक पर्यटक यातायात समिति का गठन किया गया था। उसी के पहले क्षेत्रीय कार्यालय दिल्ली और मुंबई में स्थापित किए गए थे। तीन साल बाद, 1951 में, कोलकाता और चेन्नई में अधिक कार्यालय जोड़े गए। इस दिन का महत्व बेहद सीधा और सरल है- देश में पर्यटन की प्रमुखता को उजागर करना और यह भारत की आर्थिक संभावनाओं को प्रभावित करता है। देश में प्रत्येक क्षेत्र में एक समृद्ध इतिहास जुड़ा हुआ है जो विभिन्न तरीकों से स्मरण किया जाता है। पर्यटन यह सब उजागर करने का सबसे अच्छा तरीका है। इसके साथ ही, लोगों को इस बारे में शिक्षित किया जाता है कि यह देश में किस तरह की भूमिका निभाता है।
भारत में पर्यटन क्षेत्र से संबंधित प्रमुख चुनौतियाँ
- प्रशिक्षण और कौशल विकास का अभाव
- पर्यटन संभावना का न्यून-उपयोग
- संसाधनों का अत्यधिक दोहन
- अवसंरचना और सुरक्षा की कमी
भारत में पर्यटन से संबंधित हाल की प्रमुख पहलें
- स्वदेश दर्शन योजना
- राष्ट्रीय पर्यटन नीति 206 का मसौदा
- देखो अपना देश पहल
- राष्ट्रीय हरित पर्यटन मिशन
भारत में पर्यटन क्षेत्र की स्थिति
- विश्व यात्रा और पर्यटन परिषद (World Travel and Tourism Council) की वर्ष 2026 की रिपोर्ट में विश्व सकल घरेलू उत्पाद में योगदान के मामले में भारत के पर्यटन को 10वें स्थान पर रखा गया है।
- वर्ष 2026 तक की स्थिति के अनुसार, यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में भारत के 40 स्थल (32 सांस्कृतिक, 7 प्राकृतिक और 1 मिश्रित) सूचीबद्ध हैं।
- धोलावीरा और रामप्पा मंदिर इस सूची में शामिल नवीनतम स्थल/स्मारक हैं।
- वित्त वर्ष 2026 में पर्यटन क्षेत्र में कुल 39 मिलियन रोज़गार अवसर सृजित हुए जो देश के 8% रोज़गार का प्रतिनिधित्व करते हैं। वर्ष 2029 तक यह 53 मिलियन नौकरियों के लिये उत्तरदायी होगा।
| राष्ट्रीय मतदाता दिवस : राष्ट्र के प्रति कर्तव्य की याद दिलाने का दिन कब, क्यों और कैसे मनाया जाता है? | राष्ट्रीय मतदाता दिवस स्लोगन 2026 थीम, निबंध, स्लोगन, प्रतिज्ञा |
| 26 जनवरी पर भाषण हिंदी में 2026 | अन्य महत्वपूर्ण राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय दिवस | Important National and International Days |
F&Q
राष्ट्रीय पर्यटन दिवस | Rashtriya Paryatan Divas in hindi | National Tourism Day in Hindi 2026 राष्ट्रीय पर्यटन दिन
भारत में पर्यटन दिवस कब मनाया जाता है?
भारत में पर्यटन दिवस 25 जनवरी को मनाया जाता है।
भारत का पर्यटन लोगो क्या है?
वसुंधरा सरकार के समय बदले गए लोगो ‘न जाने क्या दिख जाए’ की जगह फिर से ‘पधारो म्हारे देस‘ कर दिया गया है। मंगलवार को पर्यटन विभाग ने इसका आदेश जारी कर दिया है। नए लोगो में नीचे लिखा है- राजस्थान भारत का अतुल्य राज्य। पधारो म्हारो देस को 1993 में लॉन्च किया गया था।
राष्ट्रीय पर्यटन में क्या शामिल है?
भारतीय पर्यटन से करोड़ों लोगों को रोजगार मिलता है तो वहीं देश की जीडीपी में भी बढ़ोतरी होती है। इसके अलावा पर्यटन दिवस के जरिए देश विदेश तक भारत की ऐतिहासिकता, खूबसूरती, प्राकृतिक सुंदरता, संस्कृति का प्रचार प्रसार होता है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक कई पर्यटन स्थल हैं जो यात्रियों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।
भारत का सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव कौन सा है?
हाल ही में तेलंगाना के पोचमपल्ली गाँव को संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (UNWTO) द्वारा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गाँवों में से एक के रूप में चुना गया। यह पुरस्कार दिसंबर 2026 में मैड्रिड (स्पेन) में UNWTO महासभा के 24वें सत्र के अवसर पर प्रदान किया जाएगा।
भारत की अर्थव्यवस्था में पर्यटन का क्या महत्व है?
पर्यटन को आर्थिक विकास और रोज़गार सृजन का एक सशक्त माध्यम माना जाता है। पर्यटन क्षेत्र देश के शीर्ष सेवा उद्योगों में से एक है। इसका महत्त्व आर्थिक विकास और विशेष तौर पर देश के दूरदराज के क्षेत्रों में रोज़गार सृजन के एक माध्यम के रूप में महत्त्वपूर्ण है।
rashtriya paryatan divas theme
Rashtriya paryatan divas kab manaya jata hai
देश भर में हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मनाया जाता है।