नेशनल इनिशिएटिव फॉर स्कूल हेड्स एंड टीचर्स होलिस्टिक एडवांसमेंट (NISHTHA) एकीकृत शिक्षक प्रशिक्षण के माध्यम से स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिएएक क्षमता निर्माण कार्यक्रम है । इसका उद्देश्य प्रारंभिक स्तर पर सभी शिक्षकों और स्कूल प्रिंसिपलों के बीच दक्षता का निर्माण करना है ।
निष्ठा ट्रेनिंग कौन करता है?
Nishtha Yojana 2026 के द्वारा पहली कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा तक पढ़ाने वाले शिक्षकों को ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी। मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा यह ट्रेनिंग शिक्षकों को निशुल्क प्रदान की जाएगी। इस योजना को केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशांक जी के द्वारा लांच किया गया है।

NISHTHA 4.0 ECCE निष्ठा प्रशिक्षण 4.0 ECCE
निष्ठा 4.0 प्री-प्राइमरी के अंतर्गत प्रथम स्तर पर शिक्षा विभाग से ARP, डाइट फैकल्टी एवं शिक्षक संकुल तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग से डीo पीoओ, सी०डीoपीoओ एवं सुपरवाइज़र हेतु प्रशिक्षण 06 जनवरी 2026 से प्रारंभ किया गया है।यह कोर्स प्री स्कूल /आंगनवाड़ी केन्द्रों में शिक्षण कार्य कर रहे सभी राज्यों के प्री-स्कूल टीचर/ आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों प्राथमिक शिक्षकों के लिए निष्ठा ECCE nishtha 4.0 प्रशिक्षण 2026 प्रशिक्षण गतिमान है | सभी ईसीसीई निष्ठा 4.0 प्रशिक्षण निपुण भारत मिशन के अंतर्गत कराये जा रहे हैं |