Perimeter and Area परिमाप व क्षेत्रफल With Best example

Perimeter परिमाप क्या होता है?

परिमाप शब्द दो शब्दो से मिलकर बना है – परि और माप। ‘परि’ का अर्थ होता है “चारों ओर” और माप का अर्थ होता है “मापना”। अर्थात किसी आकृति के सभी भुजाओं के माप को परिमाप (Perimeter) कहते हैं। जैसे- आयत का परिमाप उसकी चारों भुजाओं के योग के बराबर होता है; वर्ग का परिमाप उसकी भुजा का चार गुना होता है; आदि।
किसी भी आकृति की सभी भुजाओं की लम्बाइयों का योग परिमाप या परिमिति कहलाता है।

हम किसी भी आकृति का परिमाप उसके सभी भुजाओं की लम्बाई को जोड़कर ज्ञात कर सकते है।

  • एक आयताकार फूलों की क्यारी के चारों ओर बाड़ लगाने के लिए आवश्यक तार की लम्बाई उसके परिमाप के बराबर होगी।
  • एक तिकोने पार्क के चारों ओर चक्कर लगाने में तय की गई दूरी को जानने के लिए पार्क के परिमाप को गणना करने की आवश्यकता होगी। पार्क का परिमाप = पार्क के चारों ओर की दूरी
parimap kya hota hai | perimeter formula | area formula | Perimeter and Area

Area क्षेत्रफल क्या होता है?

कोई भी वस्तु स्थान गिरती है जो उसकी लंबाई व चौड़ाई पर निर्भर करता है अतः किसी वस्तु द्वारा गिरे स्थान को ही क्षेत्रफल कहते हैं।

किसी आकृति ( आयात,वर्ग) का क्षेत्रफल उस वस्तु की लंबाई व चौड़ाई के गुणात्मक मान के बराबर होता है।

  • एक श्यामपट द्वारा घेरे जाने वाले जगह को जानने के लिए, श्यामपट के क्षेत्रफल के गणना की आवश्यकता होती है।
  • एक आयताकार स्वीमिंग पूल को ढ़कने के लिए आपको कितनी प्लास्टिक शीट की आवश्यकता जानने के लिए स्वीमिंग पूल के क्षेत्रफल को निकालना होगा।