विज्ञान भारती कक्षा 6 अध्याय 8 जन्तु की संरचना व कार्य CLASS 6 VIGYAN BHARATI CHAPTER 8 Jantu ki Sanrachna va Karya Class 6 UP Board Solutions Class 6 Science Chapter 8

विज्ञान भारती कक्षा 6 अध्याय 8 जन्तु की संरचना व कार्य CLASS 6 VIGYAN BHARATI CHAPTER 8 Jantu ki Sanrachna va Karya Class 6 UP Board Solutions Class 6 Science Chapter 8

अभ्यास प्रश्न

1. सही विकल्प छाँटकर अपनी अभ्यास पुस्तिका में लिखिए-

क. भोजन का पाचन होता है –

(i) आहारनाल में

(ii) फेफड़े में

(iii) हृदय में

(iv) वृक्क में

उत्तर विकल्प (i) आहारनाल में

ख. मानव के मस्तिष्क में कितने भाग होते हैं –

(i) दो

(ii) तीन

(iii) चार

(iv) पाँच

उत्तर विकल्प (ii) तीन

ग. श्रवणेन्द्रिय है –

(i) नाक

(ii) आँख

(iii) जीभ

(iv) कान

उत्तर विकल्प (iv) कान

घ. द्विलिंगी जन्तु है –

(i) अमीबा

(ii) केचुआ

(iii) मेढक

(iv) कुत्ता

उत्तर विकल्प (ii) केचुआ

2. खाली स्थानों को भरिये-

क. मनुष्य में कुल 206 हड्डियाँ होती हैं।

ख. मनुष्य के हृदय में कुल चार कक्ष होते हैं।

ग. वयस्क मनुष्य के रीढ़ में कुल 26 हड्डियाँ होती है।

घ. उपास्थि अस्थि की अपेक्षा लचीली होती है।

3. निम्नलिखित के सही जोड़े बनाइए-

उत्तर

स्तम्भ (क) स्तम्भ (ख)
. मेढक पादजाल
ख. त्वचा स्पर्श
ग. कान श्रवण
घ. वृक्क मूत्र
. पंख उड़ना

4. निम्नलिखित में सही कथन के आगे सही (✓) तथा गलत के आगे गलत का (×) चिन्ह लगाइये-

क. मछलियों में प्रचलन पंख द्वारा होता है। (×)

ख. मनुष्य का हृदय बराबर स्पंदन करता है। (✓)

ग. पुरुष में एक जोड़ी वृषण पाये जाते हैं।  (✓)

घ. मनुष्य में भोजन का पाचन मुख से ही प्रारम्भ हो जाता है। (✓)

5. मनुष्य के श्वसन अंग का नामांकित चित्र बनाइए?

उत्तर–

6. मनुष्य में पाये जाने वाले किन्हीं चार तन्त्रों के नाम लिखिए?

उत्तर

मनुष्य में पाये जाने वाले तन्त्रों के नाम-

1) कंकाल तंत्र

2) पाचन तंत्र

3) श्वसन तंत्र

4) उत्सर्जन तंत्र

7. कंकाल तंत्र के दो कार्य लिखिए?

उत्तर

कंकाल तंत्र के कार्य-

  • कंकाल शरीर को एक निश्चित आकार एवं आकृति प्रदान करता है।
  • कंकाल प्रचलन में सहायता प्रदान करता है।

8. सन्धि किसे कहते हैं?
उत्तर

सन्धि

शरीर में हड्डियाँ एक-दूसरे से विभिन्न प्रकार से आपस में जुड़ी होती हैं, इन जोड़ों को सन्धि कहते हैं।

9. मनुष्य के हृदय का नामांकित चित्र बनाइए?

उत्तर-

10. मनुष्य में कितनी ज्ञानेन्द्रियाँ पायी जाती हैं प्रत्येक का नाम तथा कार्य लिखिए?

उत्तर

मनुष्य में पायी जाने वाली ज्ञानेन्द्रियों के नाम तथा कार्य

कान-

कान सुनने और शरीर का संतुलन बनाने में सहायक होते हैं।

आँख-

आँख देखने में सहायता करती है।

नाक-

नाक द्वारा गंध का अनुभव होता है।

जीभ-

जीभ द्वारा स्वाद का अनुभव होता है।

त्वचा-

त्वचा द्वारा ठंडा, गर्म, चिकना, कठोर, मुलायम, और खुरदुरा आदि का पता चलता है।

11. पाचन तन्त्र का नामांकित चित्र बनाइए?

उत्तर-

विज्ञान भारती कक्षा 6 अध्याय 8 जन्तु की संरचना व कार्य CLASS 6 VIGYAN BHARATI CHAPTER 8 Jantu ki Sanrachna va Karya Class 6 UP Board Solutions Class 6 Science Chapter 8