International Women’s Day 2026 | अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस| Women’s day Mission Shakti | Power Angel Meena Manch

International Women’s Day अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस

International Women’s Day 2026 -अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस हर वर्ष, 8 मार्च को मनाया जाता है। विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्यार प्रकट करते हुए इस दिन को महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है।

  • अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

  • 50 Best Quotes On Women’s Day

  • Mission Shakti-मिशन शक्ति

  • मीना मंच | MEENA MANCH UNICEF

International Women's Day logo

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस , महिलाओं की आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों का एक वैश्विक उत्सव, 8 मार्च, 1911 को पहली बार हुआ था। दुनिया भर के कई देशों ने महिलाओं के साथ प्रदर्शन, शैक्षिक पहल और रीति-रिवाजों के साथ छुट्टी मनाई।

संयुक्त राष्ट्र जब अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पालन पर उसके समाधान अपनाने 1975 के बाद से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को प्रायोजित किया है, संयुक्त राष्ट्र महासभा निम्न कारणों का हवाला दिया: “तथ्य यह है कि शांति और सामाजिक प्रगति और मानव का पूरा आनंद हासिल करने पहचान करने के लिए अधिकारों और मौलिक स्वतंत्रता के लिए महिलाओं की सक्रिय भागीदारी, समानता और विकास की आवश्यकता होती है; और अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा की मजबूती के लिए महिलाओं के योगदान को स्वीकार करना। “

International Women’s Day 2026 | अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस| Women’s day Mission Shakti | Power Angel Meena Manch

देशभर के स्कूलों, कॉलेजों में मनेगा महिला दिवस

मानव संसाधन विकास मंत्रालय की पहल पर 8 मार्च को देशभर के स्कूलों और कॉलेजों में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाएगा।

लड़कियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकारी स्कूलों की छठी से बारहवीं कक्षा की लड़कियों को आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जाता है।

कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में संस्कृति और थिएटर क्लबों को महिलाओं के मुद्दों पर नुक्कड़ नाटक, माइम शो आदि आयोजित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

International Women’s Day 2026 | अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस| Women’s day Mission Shakti | Power Angel Meena Manch

मिशन शक्ति व अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

International women's day 2021 poster

सरकार ने छात्राओं की शिक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की है। यह ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ की योजना की सफलता की कई वजहों में से एक है, जिससे शिक्षा के सभी स्तरों पर लड़कियों का कुल नामांकन अनुपात अब लड़कों की तुलना में अधिक है।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु व्यापक अभियान चलाया जा रहा है इसी कम में प्रदेश के समस्त विद्यालयों में वृहद स्तर पर बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के मुद्दों पर जनमुहिम चलाने तथा 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विद्यालय व के0जी०बी०वी० स्तर पर चौपाल व शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन व
गतिविधियाँ करनी हैं।

  • बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु जनमुहिम तथा 8 मार्च अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विद्यालय व के0जी0बी0वी0 स्तर पर चौपाल व शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन-विद्यालय व के0जी०बी०वी0 के प्रधानाध्यापक / वार्डेन, सुगमकर्ता, शिक्षा मित्र तथा पॉवर एजिल अपने विद्यालय से सेवित मजरों, बस्ती, गांव व ग्राम पंचायत में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु प्रचार-प्रसार करेंगे ।
  • विद्यालय के प्रधानाध्यापक, सुगमकर्ता, शिक्षा मित्र तथा पॉवर एंजिल अपने-अपने विद्यालय से सेवित मजरों, बस्ती, गांव व ग्राम पंचायत में घरों का भ्रमण करेंगे तथा माता-पिता/अभिभावकों एवं बच्चों से संवाद स्थापित करते हुये बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन के सम्बन में प्रचार-प्रसार करेंगें।

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस (08 मार्च, 2026) के अवसर पर आयोजित की जाने वाली
प्रमुख गतिविधियां-

International Women’s Day 2026 | अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस| Women’s day Mission Shakti | Power Angel Meena Manch

Women's day quotes in hindi
  • अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस (08 मार्च, 2026 ) के अवसर पर समस्त विद्यालयों व के0जीoबी0वी0 में प्रधानाध्यापक/वार्डेन तथा सुगमकर्ता के नेतृत्व में अभिभावक चौपाल तथा “शपथ ग्रहण समारोह” का आयोजन करते हुए “अभिभावकों के लिये अपील” को पढ़कर सुनाएं और विस्तार से चर्चा करें इसके साथ ही कार्यक्रम के कियान्वयन में सहयोग प्रदान करने वाली पॉवर एंजिल, मिशन शक्ति के दौरान पोस्टर प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता, किवज, बाल अखबार तथा वाद-दिवाद प्रतियोगिता में
    उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों, सक्रिय एस०एम०सीO महिला सदस्य, सकिय माँ समूह की सदस्य को सम्मानित किया जाए ।
  • सम्मान हेतु बच्चों / सकिय एस०एम०सी0 की महिला सदस्यों /सक्रीय समूह की सदस्यों के चयन के लिए प्रधानाध्याक/वार्डेन द्वारा विद्यालय/ के०जी०वी०वी० स्तर पर समिति का गठन किया जाये। समिति द्वारा बैठक कर पारदर्शी तरीके से प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों/सकिय एस0एम0सीo की महिला सदस्यों / सक्रिय माँ समूह की सदस्यों का चयन किया जाये एवं सूची पर समिति के सभी सदस्यों के हस्ताक्षर हों।
  • चौपाल के दौरान आयोजित की जाने वाली गतिविधियों की विद्यालय / केoजी०वी०वी० के शिक्षकों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी जाये। चौपाल में अधिक से अधिक जन भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाये। चौपाल में उपस्थित होने वाले समुदाय के सदस्यों, महिलाओं, बच्चों आदि के बैठने के लिए उचित व्यवस्था की जाये। चौपाल के दौरान कोविड-19 के प्रोटोकाल को फालो किया जाये तथा साफ सफाई एवं स्वच्छता का पूर्णतः ध्यान रखा जाये।

International Women’s Day 2026 | अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस| Women’s day Mission Shakti | Power Angel Meena Manch International Women’s Day 2026 | अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस| Women’s day Mission Shakti | Power Angel Meena Manch

अभिभावकों से अपील के बिन्दु –

Mission shakti Up
Mission shakti

1- अभिभावक अपनी बेटियों को प्रतिदिन विद्यालय भेजें तथा घर में पढ़ने के पूरे अवसर दें।

2- घरेलू कार्यों का बंटवारा बेटा एवं बेटी दोनों के मध्य बराबरी से करें। बेटा-बेटी में भेदभाव न करें।

3- अपनी बेटियों को मजबूती से अपने पॉव पर खड़े होने के लिए प्रोत्साहित करें और उनके सपनों को पूरा करने में सहयोग दें ।

4- घर के अन्दर बेटियों के लिए एक सहज, सुरक्षित एवं स्वस्थ वातावरण का निर्माण करते हुए उनके सम्पूर्ण विकास में योगदान करें।

5- बेटियों को शिक्षा, समानता, स्वास्थ्य, पोषण, देख भाल आदि अधिकार देकर उन्हें सशक्त बनाए।

6- अपनी बेटी एवं बेटा की समस्याओं को सुने, समाधान करें एवं उनके साथ मित्रवत व्यवहार रखें।

7- महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नम्बर यथा- एकीकृत हेल्पलाइन नम्बर-112, पुलिस हेल्प लाइन नम्बर-100, चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर- 1098. वूमेन पॉवर लाइन नम्बर-1090. एम्बुलेन्स

–102/108, महिला हेल्पलाइन टोलफी नम्बर-181, फायर ब्रिगेड 101 आदि का उपयोग करना सिखाये जिससे वे आपात स्थिति में सम्पर्क कर सके।

৪- प्रेरणा ज्ञानोत्सव के अन्तर्गत आयोजित गतिविधियों में अपनी सकिय भागीदारी दें। अपने बच्चों के साथ समय बिताएं एवं स्कूल में जो भी पढ़ाया गया हो उसके बारे में चर्चा करें।

09- अपनी दिनचर्या में से कुछ समय निकाल कर अपने बेटा एवं बेटी दोनों को एक साथ बैठाकर शैक्षिक दूरदर्शन, यू-ट्यूब चैनल, दीक्षाएप्प एवं शिक्षकों द्वारा भेजी गयी ज्ञानव्द्धक सामग्री के सम्बन्ध में बातचीत करें ताकि उनकी समझ विकसित हो सकें।

10- माताएं/सुगमकर्ता किशोरियों को माहवारी प्रबन्धन के बारे में जागरूक करें और उनकी समस्या का समाधान करें।