भारत हमको जान से प्यारा है |bharat humko jaan se pyara hai

भारत हमको जान से प्यारा है |bharat humko jaan se pyara hai

भारत हमको जान से प्यारा है
सबसे न्यारा गुलिस्तां हमारा है

सदियों से भारत भूमि, दुनिया की शान है
भारत माँ की रक्षा में, जीवन क़ुर्बान है
भारत हमको जान से प्यारा है
सबसे न्यारा गुलिस्तां हमारा है

उजड़े नहीं अपना चमन, टूटे नहीं अपना वतन
गुमराह न कर दे कोई, बर्बाद न कर दे कोई
मन्दिर यहाँ मस्जिद यहाँ, हिन्दू यहाँ मुस्लिम यहाँ
मिलते रहे हम प्यार से, जागो …

हिन्दुस्तानी नाम हमारा है, सबसे प्यारा देश हमारा है
जन्मभूमि है हमारी, शान से कहेंगे हम
सब ही तो भाई भाई, प्यार से रहेंगे हम
हिन्दुस्तानी नाम हमारा है
सबसे प्यारा देश हमारा है

आसाम से गुजरात तक, बंगाल से महाराष्ट्र तक
जाती कई धुन एक है, भाषा कई सुर एक है
कश्मीर से मद्रास तक, कह दो सभी हम एक हैं
आवाज़ दो हम एक हैं, जागो …